Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

सत्येन्द्र कुमार अध्यक्ष, जवाहर लाल महामंत्री बने द्विवार्षिक अधिवेशन में पुरानी पेशन नीति बहाली के लिये एकजुटता पर जोर

बस्ती। बुधवार को उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ लल्लन पाण्डेय गुट का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के सभागार में कौशल किशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारी हितों पर चर्चा के साथ ही पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये एक जुटता पर जोर दिया। दूसरे सत्र मंे चुनाव अधिकारी रामसूरत यादव की देख रेख में सर्व सम्मत से सत्येन्द्र कुमार यादव अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आर.वी. सिंह, चन्द्रदेव पाण्डेय, कृष्णनाथ, राम मूरत गौड़, रामनिवास, राम कमल पाण्डेय, सन्तराम चौधरी, अशोक कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, जवाहर लाल प्रजापति महामंत्री, विनय प्रकाश श्रीवास्तव, राम नाथ प्रजापति, केदारनाथ, ऐनुल्लाह संयुक्त मंत्री, गिरीश चन्द्र संगठन मंत्री, सचिन पाण्डेय कोषाध्यक्ष, उग्रसेन सिंह, संजय प्रसाद ठाकुर, सुधाकर ओझा मीडिया प्रभारी, रविन्द्र सिंह आडिटर घोषित किये गये। इसके अतिरिक्त कौशल किशोर उपाध्याय, राम सूरत यादव, राम अयुग, गंगाराम मिश्रा, विश्वम्भर श्रीवास्तव को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है।
महामंत्री जवाहर लाल प्रजापति ने यह जानकारी देते हुये बताया कि राम प्रीत सिंह, राजभर यादव, जवाहर लाल यादव, झिनकू, सतीश दूबे, सुनील मिश्र, वीर विक्रम सिंह, बुधिराम यादव, राम गोपाल, संजू निषाद, राम जियावन, अमरीश तिवारी को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। अधिवेशन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।