Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

श्रीरामलीला महोत्सव में दूसरे दिन ताड़का बध एवं धनुष यज्ञ का हुआ मंचन

बस्ती।श्री राम लीला महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलन हरि शंकर पाण्डेय द्वारा किया गया तत्पश्चात मंच पर सजे दरबार मे सुशील मिश्र, जदगीश शुक्ल, रमेश सिंह, राखी दूबे,देवस्य मिश्र, पवन कसौधन कर्नल के सी मिश्र द्वारा आरती कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर ताड़का वध के जीवंत मंचन ने समस्त श्रोता को मंत्र मुग्ध कर दिया नगर भ्रमण, फुलवारी के प्रसंग पर तो मानो साक्षात प्रभु राम और माता सीता अपनी सखियों के साथ मंच पर अवतरित हो गए हों, राम कुमार विक्रम सिंह हर्रैया के छात्र छात्राओं द्वारा किये गए मंचन ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया। रामलीला के आज के दिवस के द्वितीय भाग में धनुष यज्ञ महामहोत्सव का मंचन किया गया।

जिसमें सजे दरबार ने सचमुच त्रेता के युग का दरबार की अनुभूति करवा दर्शकों की प्रसंसा बटोरी ,सीता जी का स्वयंबर में सखियों के संवाद और सीता की भूमिका सहित सभी बाल कलाकारों ने मंत्रमुग्ध कर दिया मां दुर्गा अभिलाषा कप्तानगंज सहित दोनों विद्यालयों के निर्देशन में किये गए मंचन ने शहरवासियों के मन मे अमित छाप स्थापित किया। मंच संचालन बृजेश सिंह मुन्ना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, आकांक्षा श्रीवास्त ,आर सी त्रिपाठी, डॉ0 डी0 के0 गुप्ता,राम गोपाल कसौधन, रोहन दूबे, आशीष शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, हरीश त्रिपाठी, अमन, अभय, अनुराग शुक्ल, डॉ0 वीरेंद्र त्रिपाठी, राहुल त्रिवेदी, भोलानाथ चौधरी, राकेश उपाध्याय, आशीष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।