Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

जिला स्तरीय नाटक/निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती। महात्मा गांधी जयंती पर राजकीय कन्या इण्टर कालेज में उन्नति सेवा चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से प्रेरणादायक नाटक का मंचन किया जायेगा। जनपद के विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तावित नाटक महात्मा गांधी जी के जीवन वृत्त पर आधारित होगा। इसी क्रम में 30 सितम्बर को बैगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज बस्ती में विभिन्न वर्गो में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुये हुये ट्रस्ट के प्रबंधक आशुतोष नारायण मिश्र ने बताया कि जूनियर (कक्षा 6 से 8 तक) के लिये आज के परिवेश में महात्मा गांधी के द्वारा दिये गये उपदेशों का सार्वजनिक जीवन में महत्व तथा सीनियर वर्ग के लिये महात्मा गांधी द्वारा चलाये गये स्वतंत्रता आन्दोलन का प्रभाव विषय निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता दिन में 10 से 12.00 बजे तक आयोजित होगी। सफल प्रतिभागियों को राजकीय कन्या विद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम में उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यक्रम के संयोजक एवं बीडीए सचिव गुलाब चंद निर्णायक मंडल के सदस्य होंगे।
उक्त जानकारी मुस्य न्यासी आशुतोष नारायण मिश्र ने दी।