Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

किसानों, मजदूरों को हक दिलाने के लिये तेज होगा संघर्ष-महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल चलाये जाने, गन्ना किसानों , मिल श्रमिकों के बकाया मूल्य भुगतान आदि के सवाल को लेकर वाल्टरगंज चीनी मिल के निकट चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने अपना समर्थन दिया। कहा कि उन्होने इस महत्वपूर्ण समस्या को लेकर विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सवाल उठाकर सरकार का ध्यान केन्द्रित किया है। कहा कि जितना संभव होगा वे गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव प्रस्तुत रहेंगे। कहा कि भाजपा सरकार और उनके नेता उपलब्धियां गिनाते हैं किन्तु उन्हें गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों की समस्या दिखाई नहीं पड़ती। कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल पर मिल श्रमिकों , गन्ना किसानों का कुल 62 करोड़ रूपये से अधिक का बकाया है किन्तु प्रशासन अधिकारी और भाजपा सरकार के जिम्मेदार इस बड़ी समस्या पर खामोश है, यह स्थितियां खतरनाक है।
अपने बीच सदर विधायक महेन्द्रनाथ को पाकर वाल्टरगंज चीनी मिल के श्रमिकों ने विधायक महेन्द्रनाथ का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। धरने में मुख्य रूप से मिल कर्मचारी अंगद वर्मा, महेश पाण्डेय, शेषराम वर्मा, कमलेश पटेल, परमेश्वर पाण्डेय, रामजनक मौर्य, गोपाल मौर्य, किसान सुमित चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, जयदीप चौधरी, किसान नेता गनीराम, डा. राम बहादुर चौधरी, प्रधान अमरनाथ चौधरी आदि शामिल रहे।

ओबीसी मोर्चा ने बनाया 25 जून को भारत बंद की रणनीति
बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) मोर्चा की बैठक गुरूवार को आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर अध्यक्ष राम सुमेर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 25 जून को आयोजित भारत बंद की रूप रेखा पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये अध्यक्ष राम सुमेर यादव ने कहा कि देश की एकता अखण्डता पर खतरा उत्पन्न हो गया है, मंहगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, ऐसे विकट समय में राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा एवं बहुजन क्रान्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम ने 25 जून को भारत बंद का आवाहन किया है। कहा कि बुनियादी सवालों को लेकर आयोजित भारत बंद में शांन्तिपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) मोर्चा जनता के बीच जन जागरण करते हुये अपनी बात रखेंगे।
मोर्चा के दयानिधि आनन्द, हृदय गौतम, चन्द्रिका कन्नौजिया, आर.के. गौतम आदि ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर नफरत की राजनीति करते हुये देश की एकता, अखण्डता को कमजोर कर रही है। बुनियादी मुद्दों पर भाजपा चुप है। ऐसे जनहित के सवालों को लेकर ओबीसी मोर्चा निरन्तर संघर्ष जारी रखेगी। बैठक में बुद्ध प्रिय पासवान, आर.के. आरटियन, बुद्धेश राना, प्रेम कुमार ठाकुर, शिवशंकर, रामनाथ गौतम, विजय विक्रम चौहान, राम दुलारे गौतम, मेवालाल चौहान, शिवमूरत पासवान, राजेश कुमार बौद्ध, राम किशोर ठाकुर आदि उपस्थित रहे।