Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

वृक्षारोपण कर युवाओ ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

संत कबीर नगर । नेहरू युवा केंद्र संत कबीर नगर के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘ प्रकृति पर्यावरण और मानव ‘ विषय पर पौधरोपण के साथ पर्यावरण जागरूकता का आयोजन किया गया।

जिला युवा अधिकारी रीना केसरिया ने सभी विकास खंड में कार्यरत युवाओं को स्वस्थ पर्यावरण के प्रति सचेत कर जन जागरूकता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पृथ्वी हमारी माता है, हम सब उसकी संतान हैं। यदि प्रकृति प्रदत्त समस्त वस्तुएं अपने- अपने क्षेत्र में यथावत क्रियाशील रहेगीं तो इससे न केवल प्रकृति को सरंक्षण मिलेगा साथ ही मानव स्वयं सुरक्षित रहेगा, जलवायु परिवर्तन तेजी से बढ़ेगा। पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से बाढ़ सूखा, सुनामी, तूफान आदि प्रभावी होंगे।। इस संकट से उबरने का प्रकृति प्रेम ही समाधान है।

इस अवसर पर युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु वृक्षारोपण,जल जागरूकता अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे विभिन गतिविधियों का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको द्वारा किया गया।