Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

पर्यावरण की रक्षा में ही हमारा स्वास्थ्य उत्तम होगा – डॉ नवीन सिंह

बस्ती 5 जून । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यालय पर रौता पार में पर्यावरण संगोष्ठी एवं पौध रोपण कर मनाया गया।
योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम मोहन पाल ने वृक्षारोपण किया और बताया कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों का सर्वाधिक महत्त्व है,हम स्वांस भी इन पेड़ पौधों द्वारा प्रदान किए गये आक्सीजन द्वारा ही लेते हैं, राम मोहन पाल ने कहा कि हमें सबसे अधिक नीम,बरगद,पीपल,पाकड,गूलर,बीजू आम के पौधों का रोपण करना चाहिए, जिनसे हमें अधिक मात्रा में आक्सीजन मिल सकेगा।
विश्व संवाद परिषद योग प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह ने कहा कि औषधिय वृक्ष नीम,जामुन और सहजन के पत्ते,फल, फूल आदि का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। डॉ नवीन ने नीम का प्रयोग चर्मरोग, जामुन का प्रयोग लीवर, किडनी, पैनक्रियाज के लिए और सहजन का प्रयोग शरीर में तमाम प्रोटीन, विटामिन तथा अनेक खनिज तत्वों के लिए अत्यंत उपयोगी है। और बताया कि प्राकृतिक में हमारे स्वास्थ्य का रहस्य छिपा हुआ है अगर हम प्राकृत से जुड़े रहेंगे और पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो हम स्वस्थ रह सकेंगे और निरोगी जीवन मिल सकता है।
विश्व पर्यावरण गोष्टी के कार्यक्रम में योग प्राकृतिक से जुड़े युवा प्रेमी वेदांत सिंह ,डॉ ज्योति सिंह, वेदांत,आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत रामकुमार निरंकारी सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।