Sunday, June 30, 2024
बस्ती मण्डल

आरपीएफ महिला टीम ने महिला यात्रियों को फूल देकर किया स्वागत

विश्व महिला दिवस पर चलाया गया ट्रेन व बस्ती स्टेशन पर अभियान

बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती द्वारा आए दिन सराहनीय कार्य किए जाते हैं। जिस के क्रम में मंगलवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल की महिला टीम द्वारा ट्रेनों में महिला यात्रियों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि विश्व महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। हमारे जवान महिला हो या पुरुष आए दिन रेल यात्रियों की सेवा में तत्पर रहते हैं। हालांकि आज विश्व महिला दिवस है जिस पर हमारा कर्तव्य बनता है कि हम महिलाओं का सम्मान करें इसलिए हमारे यहां तैनात रेलवे सुरक्षा बल में महिला कर्मी द्वारा ट्रेनों में तथा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया जा रहा है। जिसमें हमारी महिला सुरक्षाकर्मी भी काफी दिलचस्पी लेकर कार्य की हैं जहां महिला यात्री भी सम्मान पाकर काफी प्रसन्न दिखाई दी हैं।
इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल महिला कर्मियों में विमला तिवारी ,अर्चना मिश्रा, रीता राय, किरण सिंह, शांति यादव, शशि कला सिंह इत्यादि उपस्थित रही।