Sunday, July 7, 2024
Others

पूर्वांचल में सुभासपा गठबंधन का जमानत जब्त करके सुपड़ा साफ करेगी जनता-शैलेश कुमार राजभर

सन्त कबीर नगर । पूर्वांचल में सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बाप बेटे का जमानत जब्त करके जनता सुभासपा गठबंधन का सूपड़ा साफ करेगा उक्त बातें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आंदोलन राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजभर संगठन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र ने जनपद सन्त कबीर नगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक सम्पर्क अभियान गांव गांव घर घर जनसंपर्क करते हुए कहा कि राजभर समाज बस्ती, सन्त कबीर नगर,सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती, महराजगंज, गोरखपुर समेत पूरे पूर्वांचल के राजभर समाज जल सत्याग्रह आन्दोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर के साथ 2017,2019 में साथ था और 2022 में भी साथ हैं 2019 के लोकसभा चुनाव में लाठी छड़ी हाथी 786 एक होकर ठगबंधन करके चुनाव लड़ा जिसे राजभर समाज ने नकार कर जल सत्याग्रही शैलेश कुमार राजभर के नेतृत्व में उत्साहित होकर भाजपा को वोट देकर प्रचण्ड वोटो से जिताया शैलेश कुमार राजभर ने विधानसभा मेंहदावल, खलीलाबाद, धनघटा, बांसी में धुआंधार सामाजिक सम्पर्क करके कहा कि एक तरफ देश का बटवारा करने वाले जिन्ना के पुजारी समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं देश, समाज, संस्कृति, धर्म, महाराजा सुहेलदेव राजभर के दुश्मन गाजी के पुजारी सुभासपा मुखिया पूर्व मंत्री मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ठगबंधन करके गांजी के मजार पर चादर चढ़ाकर माथा टेककर अपने को गांजी का रूप मानकर जीतने का सपना देख रहे हैं और बहराइच में निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मारक और आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राजभर विश्वविद्यालय का ईंट पाथर मटेरियल बजट को ले जाकर गांजी जिन्ना के मजार को सजाने की नियत से चुनाव लड़ रहे हैं और सुभासपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज का हिस्सा हड़पते हुए एक भी राजभर समाज को टिकट नहीं दिया और राजभर समाज का मसीहा बनने का दंभ भरने वाले बाप बेटे राजभर समाज को हराने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं जो पूर्ण रूप से राजभर समाज के दुश्मन साबित होते नजर आ रहे हैं जो इनके नापाक मंसूबों को राजभर समाज भलीभांति जान चुका हैं शैलेश कुमार राजभर ने आगे कहा कि वही पर भारतीय जनता पार्टी ने बहराइच में निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मारक एवं आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव राजभर विश्वविद्यालय पूर्ण करके देश को समर्पित करने का मोदी जी योगी जी के नेतृत्व में संकल्प लिया हैं और पांच राजभर को टिकट देकर राजभर समाज को हिस्सा और सम्मान देने का काम किया है इसलिए राजभर समाज जल सत्याग्रह आन्दोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर के साथ महाराजा सुहेलदेव राजभर स्मारक और आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय पूर्ण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लामबंद होकर भाजपा को साढ़े तीन सौ से अधिक सीटों पर विजय दिलाकर प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने और परम पूज्यनीय श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुका हैं इनके साथ में अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोजा राजभर, राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन ओमकार राजभर, जिलाध्यक्ष सन्त कबीर नगर अखिल भारतीय राजभर संगठन रामकरन राजभर, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय राजभर संगठन सिद्धार्थ नगर हरिकेश राजभर, अरविन्द उर्फ लालू राजभर, हरिश्चंद्र राजभर आदि रहें।