Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

सीआईबी बोर्ड बनाने हेतु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण

दुबौलिया/बस्ती। ब्लाक मुख्यालय पर मनरेगा योजना अंतर्गत सीआईडी बोर्ड बनाने हेतु पंजीकृत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ।
बीएमएम बृजेश कुमार शर्मा एवं आशीष त्रिपाठी की अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा ब्लॉक क्षेत्र की 4 पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह वैष्णवी, भोलेनाथ, मां संतोषी, और बाबा साहब समूह की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बोर्ड बनाने की विधि के साथ अन्य जानकारी ली। इस मौके पर समूह की महिलाएं उर्मिला, वीना, जया, शालिनी, मालती, सावित्री,सुनीता, रेखा, मनीषा शामिल हुईं।