Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

वेद प्रकाश अध्यक्ष, सत्यदेव महामंत्री बने

बस्ती। गुरूवार को कर्मचारी समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु नगर पालिका के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की साझा बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। सर्व सम्मत से वेद प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष, सर्वेन्द्र कुमार सिंह संयोजक, रफीक, वसीम, फूलचन्द उपाध्यक्ष, सत्यदेव शुक्ल महामंत्री, सेराज, मो. हुसेन, दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव, अली हसन, गुलाम अहमद, इरफान, रमाकान्त, उदयशंकर, अरूण, टीपू, भरतकुमार, शहनवार्जरहमान, अजय तिवारी, सुनील कुमार, विनोद अग्रहरि कार्यकारिणी सदस्य चुने गये।
बैठक में शासन द्वारा तीन वर्षो में लगभग 15 करोड रूपये के राज्य वित्त से कटौती किये जाने के कारण कर्मचारियों की अनेक धनराशि , बोनस, पीएफ, मंहगाई भत्ता, बैंक कटौती, गेज्युटी पेंशन, मृतक आश्रितों को देय तथा उपार्जित अवकाश के करोड़ो रूपये के बकाये पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि समस्या के समबन्ध में जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को अवगत कराया जायेगा। यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो 12 जनवरी से सफाई, जलापूर्ति बाधित कर कर्मचारी अनिश्चतकालीन धरना शुरू करेंगे।