Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने सदस्यता अभियान के 436 सदस्य बनाया

बस्ती। भाजपा साऊंघाट मण्डल अंतर्गत पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के द्वारा ओड़वारा बाजार में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 436 लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया। भारतीय जनता पार्टी व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है।
सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को दिलाने में कार्यकर्ताओं को आमजन का सहयोग करने का आह्वान किया। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। बूथ विजय से ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर रामगणेश जायसवाल, अन्नत कुमार गुप्ता, आशीष मोदनवाल, श्याम सुंदर, राजकुमार, रामचंदर अग्रहरि, विनय चौधरी , दीपक जायसवाल, रामनरायन कसौधन, अर्जुन पाण्डेय, रंगीलाल अग्रहरि, मनोज गुप्ता, अनुराग बासु, संदीप कुमार गुप्ता, अमन गुप्ता, अरविंद कुमार मौर्य, संजय साहनी, सुजीत कुमार मोदनवाल, प्रमोद गुप्ता, राकेश कसौधन, राजेश कुमार, साहिल, शिवम मिश्रा, अभय शुक्ला सहित 436 लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया।