Tuesday, July 2, 2024
राजनैतिक

हाईकमान के आदेशों व चुनाव समिति के विचार मंथन के बाद निगम प्रत्याशियों की पहली सूची जारी : अरुण सूद (प्रदेश अध्यक्ष,चंडीगढ़ भाजपा)

– कुछ पूर्व पार्षदों के अलावा नये चेहरों पर जताया भरोसा

चंडीगढ़ 2 दिसम्बर 2021 (ख़) चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिये पार्टी हाईकमान के आदेशों के बाद भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, नगर निगम चुनाव प्रभारी तथा राष्ट्रीय महासचिव विनोद श्रीधर तावड़े और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने चुनाव समीति के सदस्यों से विचार विमर्श के बाद भाजपा ने 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुये बताया कि प्रत्येक वार्ड से मंडल के पदाधिकारियों ने उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसके बाद जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, स्टेट के पदाधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की गई है। पार्टी ने कई बार उम्मीदवारों के चयन के लिए सर्वे किये जिसमें स्थानीय और राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल थे। सभी सिफारिशों के साथ ही पार्टी हाईकमान की स्वीकृति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। चंडीगढ़ निगम चुनाव समीति में राष्ट्रीय महामंत्री तथा नगर निगम चुनावों के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के मार्गदर्शन में चैयरमेन प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, चुनाव सह प्रभारी तथा सांसद इंदु बाला गोस्वामी, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री – चन्द्रशेखर और रामबीर भट्टी, महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुनीता धवन, आशा जसवाल और एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शामिल थे।