Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का बस्ती आगमन 27 को

बस्ती, 26 नवम्बर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय उद्योग व वाणिज्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल का शनिवार को बस्ती आएंगी। वे रुधौली विधानसभा क्षेत्र के बिशुनपुरवा में दिन के अपराह्न एक बजे से जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि जनसभा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जनसभा में उत्तर प्रदेश सरकार में जेल राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी भी मौजूद रहेंगे।
चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को आवास विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामलखन पटेल तथा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लीए पार्टी कार्यकर्ता तैयार हैं। सभी बहुत उत्साहित हैं। सभा अभूतपूर्व होगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के कई नेताओं के आने की स्वीकृति मिल चुकी है।