310 बस्ती सदर विधानसभा से दावेदारी के बीच जनता के बीच पहुंच रहे वरिष्ठ भाजपा नेता, विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ बना रहे संवाद
बस्ती। 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी जता रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम चौधरी ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वह लगातार क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर उनसे संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी क्रम में राधेश्याम चौधरी ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर 310 बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्मानित नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बुजुर्गों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे।
राधेश्याम चौधरी ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक एकता, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक हैं। ऐसे अवसर हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। नई सोच, नए संकल्प और सकारात्मक इरादों के साथ बस्ती को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आवश्यकता है। यदि पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद और जनता का विश्वास प्राप्त हुआ तो वह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा को अपना ध्येय बनाकर कार्य करेंगे।
राधेश्याम चौधरी ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संबंध बनाए रखने और निरंतर जनसंवाद के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को समझने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक दावेदारी नहीं, बल्कि बस्ती की जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना है।
BNT LIVE www.bntlive.com