Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

सरकार किसान हितोें के साथ- गोेपेश्वर तिवारी

बस्ती। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 20 ग्राम पंचायतों में ग्राम किसान चौपाल लगाकर लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। गौर विकास खण्ड के परसा मण्डल के सलहदीपुर में किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसान बहकावे में न आये, नीतिया उनके पक्ष में हैं। सरकार की प्राथमिकता में किसानों का हित सर्वोच्च है।
इसी कड़ी में मुंडेरवा मंडल के मानिकोरा खुर्द, डारीडीहा सहित 20 स्थानों पर ग्राम किसान चौपाल लगाया गया। यह जानकारी देते हुये जिला मीडिया प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि चौपाल में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय, क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हें, अमृत कुमार वर्मा, रमेश गुप्ता, वरूण पाण्डेय, अरुण चौधरी, इम्तियाज उर्फ कल्लू प्रधान, किसान मोर्चा के वशिष्ठ मुनि दुबे, मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी जी, अजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष गुड्डू , अबरार अहमद जर्रार खान, अंसार अहमद सहित के साथ ही किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।