Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

दस साल बेमिसाल – दसवें बस्ती मिनी मैराथन में 5000 से अधिक धावकों ने दौड़कर रचा इतिहास

बस्ती। विगत 10 वर्षों से बस्ती जनपद की पहचान बन चुका बस्ती मिनी मैराथन ने आज इतिहास रच दिया
शहर के शास्त्री चौक पर बस्ती मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 5000 युवक एवँ युवतियों ने धावक के रूप में प्रतिभाग किया।
य़ह दौड़ शास्त्री चोक से कंपनी बाग गांधीनगर होते हुए रोडवेज उसके बाद रोडवेज से मालवीय रोड फव्वारा चौराहा होते हुए वापस शास्त्री चौक तक चली। दौड़ की शुरुआत बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सतीश द्विवेदी जनपद के सांसद राष्ट्रीय मंत्री भाजपा हरीश द्विवेदी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक रुधौली संजय प्रताप जयसवाल, ब्लॉक प्रमुख बस्ती सदर राकेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्रा, नितेश शर्मा तथा नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के सदस्यों ने हारी झंडी दिखाकर की धावकों ने फुर्ती का परिचय देते हुए महिला तथा पुरुष दोंनो वर्गों में क्रमश: प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।


पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान- दिनेश यादव ( संत कबीर नगर)
द्वितीय स्थान- रुस्तम पासवान (गोरखपुर )
तृतीय स्थान- सुनील पासवान (गाजीपुर)

तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान- नीतू ( सैनिक एकेडमी बस्ती)
द्वितीय स्थान- पूजा वर्मा (गोरखपुर)
तृतीए स्थान- संध्या यादव (बलिया)

महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 11000, द्वितीय पुरस्कार 7100 तथा तृतीय पुरस्कार 5100 रुपए प्रदान किया गया

धावकों को संबोधित करते हुए सांसद बस्ती हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती मिनी मैराथन निश्चित थी अपनी अलग पहचान बना चुका है और अब पूर्वांचल के गौरव के रूप में गिना जाने लगा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं निरंतर आयोजित है होती रहनी चाहिए।

धावकों को संबोधित करते हुए ई. वीरेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता नितेश शर्मा ने मैराथन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया तथा पूरे टीम की प्रसंशा की।

विधायक संजय प्रताप जायसवाल, राजेंद्र नाथ तिवारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संपूर्ण नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के टीम को बधाई दी।

संबोधन के क्रम में नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के संस्थापक/अध्यक्ष भावेश कुमार पाण्डेय ने बस्ती मेनी मैराथन के ऐतिहासिक प्रयास पर प्रकाश डाला तथा बस्ती वासियों तथा सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया
नन्हें मुन्हे बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक समा बाधा गया
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक चंद्र ओझा ने किया।

कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए निरंतर मेहनत कर रहे वालंटियर में नवीन त्रिपाठी, रितिकेश सहाय, सुधांशु पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, सूरज श्रीवास्तव, रामेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र चौधरी,काजी फारजान, अमित राय, हिमाँशु सोनी, शरद शुक्ला, अजय शंकर, हिमांशु सोनी, भानुप्रताप, अमन, सुनील यादव, प्रिंस मिश्रा, ओमकार चौधरी, अच्युत शुक्ला, अजय शर्मा, आशुतोष मिश्रा, अशोक प्रजापति, राम प्रताप सिंह, ईना लखमानी, गौरव बरनवाल, सिद्धार्थ राय, अभिनव पाण्डेय, रमन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।