Tuesday, July 2, 2024
धर्म

आइए जानें ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज कस राशिफल

मेष
आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। विवाह में आ रही दिक्कत दूर होगी।

वृष
आज आर्थिक समस्यायें खत्म होंगी।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं।

मिथुन
आज जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे।आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

सिंह
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरें होंगे।

कन्या
आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे।सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं।

तुला
आज परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक
आज आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगेकोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु
आज बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे।

मकर
आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं।

कुंभ
आज करोबार में आ रही परेशानिया खत्म होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

मीन
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

ज्योतिष सेवा केन्द्र
ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net