Breaking News

धान की रोपाई के दौरान दबंगों ने मारपीट कर घायल कियाः कार्रवाई की मांग

बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के पेड़रहिया गांव में धान रोपाई के दौरान कटीले बांस को हटाये जाने के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में पेड़रहिया निवासिनी विफना देवी पत्नी राम सुरेश गुप्ता ने नगर थाने पर लिखित तहरीर देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
नगर थाने को दिये दिये तहरीर में विफना देवी ने कहा है कि वह धान बैठाने के लिये कटीले बांस को हटा रही थी कि विशाल पुत्र रामचन्दर, राम जियावन, ऊषा देवी कुमकुम कुमारी आदि ने गाली गुप्ता देते हुये फावड़ा, सरिया, ईट से मारा पीटा। इस दौरान विफना देवी उनकी बेटी लक्ष्मीना का सर फट गया, आंचल और हिना को गंभीर चोटे आयी। 112 पर फोन करने के बाद पुलिस पहुंची। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी पहुंचाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुये उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नगर थाने की पुलिस ने अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। विफना देवी पत्नी राम सुरेश गुप्ता ने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।

Check Also

पहल संस्थापक की पहल से 1,000 और महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर, 7 अगस्त को होगा सिलाई मशीन वितरण

बस्ती। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत ‘पहल’ …