बस्ती, 01 जुलाई। रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने नए सत्र 2026-27 के पहले दिन डॉक्टर्स डे के अवसर पर शहर के प्रमुख चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट को उनके कार्यस्थलों पर पहुंचकर सम्मानित किया। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश कुमार ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने एक-दूसरे को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए सेवा भावना के प्रति अपना समर्पण दोहराया।
सम्मानित किए गए लोगों में प्रमुख रूप से आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रंगजी द्विवेदी, डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. हिमांशी ग्रोवर, डॉ. वीरभद्र स्वामी, डॉ. एम.के. सिन्हा तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक मणि त्रिपाठी शामिल रहे।
रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के असिस्टेंट गवर्नर रो. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
उन्होंने बताया कि वाराणसी में पिछले सत्र 2025-26 के समापन अवसर पर आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल को पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए कुल 14 पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं, लक्ष्मीकान्त पाण्डेय को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सचिव रो. मुनीरुद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष रो. त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, रो. आशीष पुखराल, रो. मनीष कुमार सिंह, रो. कलीमुल्लाह खान, रो. नरेश सडाना सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
BNT LIVE www.bntlive.com