Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

श्रावणी पूर्णिमा पर विभिन्न स्थानों पर वेद के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ, सामुहिक योग, व सस्वर वेदपाठ किया गया

बस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व व श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने वैदिक यज्ञ कर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं और सभी भाई बहनों के स्वस्थ व निरोगी जीवन की कामना की है। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर वेद के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ, सामुहिक योग, व सस्वर वेदपाठ किया गया। माली टोला में घनश्याम व राधेश्याम आर्य के नेतृत्व में यज्ञ किया गया जिसमें विष्णु आर्य मुख्य अतिथि रहे एवं हरिचंद सपत्नीक यजमान रहे। आज का यज्ञ मेहदावल रोड पाण्डेय बाज़ार में आनंदस्वरूप आर्य के अगुवाई में सम्पन्न हुआ। यज्ञ के पश्चात आर्य ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म एवं जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारम्भ 23 अगस्त को आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता अल्मोड़ा के द्वारा यज्ञ से किया जाएगा। जिसमें श्रीमती रुक्मिणी आर्य भजनोपदेशिका बाराबंकी के सुमधुर भजन भी होंगे। योग शिक्षक गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि श्रावणी उत्सव को ऋषि तर्पण उत्सव भी कहा जाता है जो हमें अपने पूर्वज ऋषियों की सनातन परम्परा का अनुसरण व अनुकरण करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर कंचनलता आर्य, अदिति, आदित्य, ओंकार आर्य, रजनी, अर्चिता, गुड़िया, नन्दिनी, मोहिनी, आयुषी, मीना देवी, रामचंद्र गुप्ता. सुरेंद्र सोनी. सुभी पटवा. रामबाबू सोनी. झम्मन दास लखमानी. कन्हैया लखवानी अंजली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।