Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के योजना बैठक में बनी बूथ स्तर की रणनीति

जनता से सीधा संवाद बनायें कार्यकर्ता-सतीश द्विवेदी

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र की योजना बैठक शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के सामने स्थित एक मैरेज हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं बूथ सत्यापन अधिकारियोें ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय। बूथ स्तर पर समीक्षा के साथ ही लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये भाजपा के पक्ष में वातावरण का सृजन करें।
बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि पिछले 4 वर्षो में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का संजाल बिछाने के साथ ही मुण्डेरवा चीनी मिल का शुरू होना बड़ी उपलब्धि है। कहा कि कोरोना संकट काल में भी विकास का सिलसिला अनवरत जारी है। केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा के साथ ही परिषदीय विद्यालयों का काया कल्प कराया जा रहा है। कहा कि मुण्डेरवा में आई.टी.आई. खुल जाने से छात्रों को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान सुलभ होगा। उन्होने मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं बूथ सत्यापन अधिकारियोें का आवाहन किया कि वे विकास कार्याें के आधार पर जनता के बीच जांय और उनका विश्वास जीते।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि देव तुल्य कार्यकर्ताओं की ताकत से पार्टी पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। कहा कि कोरोना संकट के बावजूद जिस प्रकार से विकास कार्य कराये गये हैं वह एक उदाहरण है। उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे केन्द्र, राज्य सरकार के नीति कार्यक्रम को घर-घर लेकर जांय और यदि कोई समस्या हो तो उसका प्रभावी समाधान कराने में सहयोग करें।
विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि उनकी ताकत से ही भाजपा पुनः सरकार बनायेगी। बूथ स्तर पर अपनी तैयारियों को मतबूत बनाये रखना है।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूपम मिश्र, राजेन्द्र नाथ तिवारी, अशोक कुमार गुप्ता, अरविन्द श्रीवास्तव ‘गोला’ प्रत्युष विक्रम सिंह, अखण्ड सिंह, वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष इन्द्रजीत चौहान, अजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, दिलीप भट्ट, सुनील गुप्ता, अमरेश पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, अमर सोनी, विनय यादव, अनूप खरे, शरद सिंह रावत, संध्या दीक्षित, शिवा त्रिपाठी, गिरीश पाण्डेय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, सतीश सोनकर, विमल पाण्डेय, सुरेन्द्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, विमल पाण्डेय, अरूण भारती, श्याम बिहारी गौड़, रमेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संचालन रवि सिंह ने किया।