Breaking News

सैनिक को इन्साफ की जगह थानेदार से मिली जेल भेज देने की धमकी, अदालत का आदेश नहीं मानते मुण्डेरवा थानाध्यक्ष

-राइफलमैन कृष्णा गोपाल ने जमीन मामले में प्रशासन से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। देश की रक्षा के लिये सरहद पर तैनात सेना के जवान को भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। उल्टे मुण्डेरवा के थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल से कहा कि हम अदालत का स्थगन आदेश नहीं मानेंगे, अगर आपने हस्तक्षेप किया तो जेल भेज दिया जायेगा। सैनिक ने अपने माता-पिता के साथ उच्चाािकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाा है।
सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल के पिता आशाराम ने मुख्यमंत्री, उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा है कि वे मुण्डेवा थाना क्षेत्र के दिक्तौली के निवासी हैं। उनके गाटा सं० 39 पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश पारित किया गया है कि इस गाटे में शान्तिपूर्ण कब्जे में किसी प्रकार का हस्ताक्षेप न करें उसके बाद भी गांव के ही सहदेव पुत्र सोमई व बन्टी पुत्र रामजगत व दलित समुदाय के लोग मेड बन्दी के पार होकर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। समस्या के समाधान के लिये मुण्डेरवा थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में सैनिक राइफलमैन कृष्णा गोपाल अपने पिता आशाराम के साथ गये थे, जब उन्होे अपनी बात लेखपाल स्वेता सिंह, कानूनगो अरविन्द और एस०एच०ओ० प्रदीप सिंह को बताया उन्होने बताया कि आपका स्थगन आदेश हम नही मानेंगे और अगर आप इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज देंगे। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कोर्ट के आदेश को मानने से साफ.साफ इनकार कर दिया।

Check Also

2100 महिलाओं के सामूहिक सोहर गायन से गूंजेगा बस्ती, 24 मई को होगा पूर्वाभ्यास

25 मई को होगा ऐतिहासिक ‘राम जी का सोहर’ कार्यक्रम | 2100 से अधिक महिलाएं …