Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

करतार, बादशाह सिने प्लेक्स का उद्घाटन

बस्ती । गुरूवार को पुलिस  अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव की धर्म पत्नी आकांक्षा  ने करतार और बादशाह सिने प्लेक्स का उद्घाटन किया। वैदिक मंत्रों के बीच हुये उद्घाटन अवसर अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
करतार और बादशाह सिने प्लेक्स के दो स्क्रीन पर दर्शक   अत्याधुनिक तकनीक से बने हाल में सिनेमा का आनन्द ले सकेंगे।


सरदार कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि उनके पिता स्वर्गीय करतार सिंह 1949 -50 में पाकिस्तान से विस्थापित होकर बस्ती आये थे और तत्कालीन सिद्धार्थनगर के बांसी जनपद में निवास के बाद बस्ती में करतार और बादशाह सिनेमा की नींव डाली। दोनों सिनेमा हाल लम्बे समय तक चले और बीच में ऐसा दौर आया जब दोनों सिनेमा हाल बंद हो गये थे। इसे फिर से नये कलेवर के साथ शुरू किया गया था। करतार सिंह के दो पुत्र थे छोटा बेटा लुधियाना चला गया। पुनः करतार और बादशाह को नये कलेवर में शुरू किया गया है। अब दर्शकों को बेहतर सिनेमा देखने के लिये अन्य महानगरों की ओर नही दौड़ना पड़ेगा। हाल को अत्याधुनिक तकनीक से लैश किया गया है। दीपेन्द्र सिंह एडवोकेट ने अपने बाबा स्वर्गीय सरदार करतार सिंह के सपनों को साकार किया।
सिनेमा स्वामिनी हरिसरन कौर एवं दीपेन्द्र सिंह एडवोकेट, रश्मितकौर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से केशरी नरायन त्रिपाठी, लाडले हैदर रिजवी, राणा सिंह, श्यामदेव पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, नन्दलाल अ्रग्रवाल, डा. अरूण, लक्ष्मी अरोरा के साथ ही अनेक विशिष्ट जन उपस्थित रहे।