बस्ती। जनपद के पचपेडिया क्षेत्र स्थित स्टार हॉस्पिटल आज जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसेमंद केंद्र बनता जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से पेट एवं लीवर संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए यहां प्रत्येक रविवार को विशेषज्ञ सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में डॉ. चन्द्रमोली मिश्रा एम.बी.बी.एस., एम.डी. (मेडिसिन), डी.एम. (गैस्ट्रो), नई दिल्ली द्वारा मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में गैस, अम्लता, कब्ज एवं अपच जैसी समस्याओं का सटीक उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही लीवर रोग, फैटी लीवर एवं पीलिया से पीड़ित मरीजों को भी बेहतर परामर्श एवं देखभाल मिल रही है। स्टार हॉस्पिटल में पेट दर्द, अल्सर एवं आंतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी संचालित हैं, जिससे रोगों की सही पहचान कर समय पर इलाज संभव हो पा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की बेहतर देखभाल उनकी प्राथमिकता है। यहां कार्यरत डॉक्टर, नर्स एवं कर्मचारी मरीजों की सेवा में कोई कमी नहीं रखते और हर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। अस्पताल से संपर्क करने के लिए मरीज 9839032171 एवं 9696757187 नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
BNT LIVE www.bntlive.com