Breaking News

बाबा साहब की जयन्ती पर सचिन कुमार ने किया पौधरोपण का आवाहन

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी नेता और बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार सचिन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 135 जयंती पर यही संकल्प लेना है कि समाज के सभी वर्गो को शिक्षा का समान अवसर मिले। कहा कि बाबा साहब ने शिक्षित बनो, संघर्ष करो का जो नारा दिया था वह आज भी प्रासंगिक है। आज भी शिक्षा एक बड़ी चुनौती है। विधानसभा क्षेत्र में सम्पर्क के दौरान उन्होने देखा है कि अशिक्षा आज भी कायम है। गरीबी भी बड़ी चुनौती है। उन्होने बाबा साहब की जयंती पर पौधरोपण का आवाहन किया जिससे प्रकृति सुरक्षित रहे और पर्यावरण प्रदूषण से मुक्ति मिले।
बसपा नेता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 अप्रैल को बहन सुश्री मायावती के आवाहन पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक लखनऊ पहुंचेंगे। यहां भव्यता के साथ मनायी जाने वाली जयन्ती में शामिल होंगे।

Check Also

बस्ती में ‘रमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ बना स्वास्थ्य सेवाओं का नया केंद्र, 24×7 सुविधाओं से मरीजों को राहत

बस्ती। जनपद बस्ती में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और सुलभ बनाने की दिशा में एक …