Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील का फूल मालाओं के साथ स्वागत

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता का सोमवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने फूल मालाओं के साथ पाण्डेय बाजार में स्वागत किया।
नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जायेगा। बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही कार्य कारिणी का गठन किया जायेगा।
स्वागत करने वालों में सूर्य कुमार शुक्ल, सभासद ताड़क जायसवाल के साथ ही धर्मेन्द्र चौरसिया, संजय अग्रहरि, राजीव अग्रवाल, डा. अरविन्द चौधरी, कुलदीप अग्रहरि, बजरंग लाल कसौधन, गौरव गुप्ता, श्याम बाबू, उत्कर्ष कसौधन, विनय चौधरी, अमित चौधरी, उमर फारूक खान, शिवम कुमार, मोबीन अली खान, अमित सिंह के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।