Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

शैलेश कुमार राजभर को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर जल सत्याग्रहियों में खुशी की लहर

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर को अखिल भारतीय राजभर संगठन द्वारा राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर जल सत्याग्रहियों में खुशी की लहर हैं अखिल भारतीय राजभर संगठन का राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने का समाचार सुनकर ग्राम पंचायत भगवानपुर में जल सत्याग्रह आन्दोलन के कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण करके प्रसन्नता जाहिर किया है जल सत्याग्रह आन्दोलन के पदाधिकारियों ने कहा कि शैलेश कुमार राजभर को अखिल भारतीय राजभर संगठन का राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व मिलने से जल सत्याग्रहियों में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है जिससे अखिल भारतीय राजभर संगठन में मजबूत स्तम्भ के रूप में शैलेश कुमार राजभर जी हमेशा खड़ा रहेंगे इस अवसर पर अखिल भारतीय जल सत्याग्रह आन्दोलन की राष्ट्रीय प्रवक्ता सरोजा राजभर, हरिश्चन्द राजभर, रामकरन राजभर, रामानंद राजभर, विन्दद्रावती, शकुन्तला आदि रही।