Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य ने लोगो को यज्ञ के महत्व से अवगत कराया

बस्ती।आर्य समाज बस्ती द्वारा चलाये जा रहे घर घर यज्ञ-हर घर यज्ञ अभियान के अंतर्गत आज गणेश आर्य के नेतृत्व में पाण्डेय बाज़ार बस्ती में यज्ञ हुआ और कुष्ठाश्रम बस्ती में रचित आर्य सदस्य आर्य समाज द्वारा दैनिक आवश्यकता की वस्तुएं बांटी गई। इस अवसर पर यज्ञ के प्रति लोगों के आस्था व विश्वास को मजबूत बनाने के लिए यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य ने लोगों से यज्ञ से हुए लाभों के बारे में पूछा तो किसी ने यज्ञ को पवित्रता का प्रतीक बताया तो किसी ने रोगनाशक व पर्यावरण शोधक बताया। सह आयोजक आदित्यनारायण गिरी ने बताया की यह यज्ञ एक डेमो है कि इसी प्रकार लोग अपने घर पर करें और रोगमुक्त रहें। प्रधान आयोजक ओम प्रकाश ने कहा कि आर्य समाज लोगों के भीतर श्रेष्ठ भावना भरना चाहता है। ऐसा भारत देखना चाहता है जिसमे लोग जातिगत भेदभाव भूलकर एक दूसरे को सम्मान दें व योग यज्ञ व आयुर्वेद को प्राथमिकता देते हुए देश की उन्नति सबका सहयोग लेकर निरोगी सुखी जीवन व्यतीत करते हों। घनश्याम आर्य ने जानकारी दी कि 7 जून को एडवोकेट के सी की अगुवाई में बैरिहवा मुहल्ले में यज्ञ का आयोजन किया गया है और 8 जून को व्यापार मण्डल महसों के अनुरोध पर महसों कस्बे में कोरोना रोधक यज्ञ कराया जाएगा। इस अवसर पर राम तनय, संगीता देवी, प्रकृति जायसवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, शिवंसिनी जायसवाल, प्रेरणा, मृदुला, श्याम गोविंद, रीता देवी, मीना देवी, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।