Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

गोलीकांड के आरोपी विनोद सिंह संग बेटे के साथ किया सरेंडर

गौर/बस्ती।(अखिलेश यादव) जिले के गांव थाना अंतर्गत सीकरी गोली कांड के आरोपी विनोद सिंह ने किया सरेंडर प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच चली थी गोली दोनों पक्षों के एक- एक व्यक्ति को लगी गोली जिनका जिला अस्पताल में चल रहा इलाज वहीं दूसरी पक्ष की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा जिला पंचायत सदस्य व गन्ना समिति बभनान के चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह ने अपने बेटे विकास सिंह के साथ गौर थाने पर किया सरेंडर विनोद सिंह ने स्थानीय विधायक पर लगाया गम्भीर आरोप कहा की सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला के दबाव में मेरे ऊपर फर्जी फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया, और प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा था, एक तरफा पुलिस प्रशासन ने मेरे विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, हम अपनी स्वेच्छा से पुलिस प्रशासन की मदत करने के लिए निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन पर भरोसा है इसलिए हम थाने पर सरेंडर कर रहे हैं वहीं मीडिया से जानकारी देते हुए गौर थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की दूसरी पक्ष से कोई तहरीर न मिलने के कारण दूसरे पक्ष पर नहीं की जा सकी कोई कार्यवाही तहरीर मिलने पर दूसरे पक्ष पर किया जाएगा उचित कार्यवाही।