Breaking News

नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने भदेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

बस्ती। नवागत जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्सना ने बुधवार की प्रातःकाल बाबा भदेश्वरनाथ मंदिर पहुँचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला धार्मिक कार्यक्रम रहा।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और श्रद्धालुओं से संवाद किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक, तथा रश्मि यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

रजत जयंती वर्ष में भव्य होगी आस्था की ज्योति यात्रा, 20 अक्टूबर को कंपनी बाग से निकलेगी शोभायात्रा

बनारस की गंगा आरती, उज्जैन के महाकाल की ढोल प्रस्तुति, महाकाल बाबा की शाही पालकी …