Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

अपना दल एस ने घोषित किया जिला पंचायत के 5 उम्मीदवार

बस्ती । अपना दल एस जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने सोमवार को जिला पंचायत उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किया। पार्टी ने गौर तृतीय से राम सिंह पटेल, बनकटी प्रथम से सूरज चौधरी, बस्ती चतुर्थ से महिपाल पटेल, दुबौलिया प्रथम से जोहरा देवी और बस्ती सदर प्रथम से अनीता देवी को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
अपना दल एस जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद शीघ्र ही दूसरी सूची जारी किया जायेगा। कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी। बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर मतदाताओं से सीधा संवाद बना रहे हैं। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी प्रमोद आर्या ने दी है।