बस्ती। सूर्य उपासना का लोकपर्व छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर प्रेस क्लब बस्ती के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, महामंत्री महेन्द्र तिवारी एवं प्रेस क्लब परिवार ने सभी व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुजनों को चार दिवसीय छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
प्रेस क्लब परिवार ने कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का भी संदेश देता है।
श्री उपाध्याय ने अपने संदेश में कहा कि सूर्य देव सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और निरोगता का प्रकाश फैलाएं। उन्होंने नगर एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखें ताकि यह पावन पर्व पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो सके।
प्रेस क्लब बस्ती ने अपने संदेश के माध्यम से सभी व्रती एवं क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित कीं है।
BNT LIVE www.bntlive.com