Breaking News

राजन इंटरनेशनल एकेडमी, बस्ती की ओर से चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को शुभकामनाएं

बस्ती। सूर्य उपासना का लोकपर्व छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी, बस्ती की प्रबंध निदेशक श्रीमती शिखा चतुर्वेदी एवं विद्यालय परिवार ने सभी व्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुजनों को चार दिवसीय छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

विद्यालय परिवार ने कहा कि छठ पर्व आस्था, पवित्रता और आत्मसंयम का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रकृति, जल और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग का भी संदेश देता है।

श्रीमती चतुर्वेदी ने अपने संदेश में कहा कि सूर्य देव सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और निरोगता का प्रकाश फैलाएं। उन्होंने नगर एवं जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे छठ घाटों पर स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखें ताकि यह पावन पर्व पूरी गरिमा के साथ संपन्न हो सके।

राजन इंटरनेशनल एकेडमी ने अपने संदेश के माध्यम से सभी व्रती एवं क्षेत्रवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Check Also

बनकटी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवदंपत्तियों को मिला सहयोग

बनकटी, बस्ती (वकील अहमद सिद्दीकी) सोमवार को बनकटी ब्लॉक सभागार कक्ष में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह …