Breaking News

नगर पंचायत बनकटी में छठ घाटों की तैयारी अंतिम चरण में, भाजपा नेता इंजीनियर अरविन्द पाल ने की साफ़-सफाई एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा

बनकटी/बस्ती। नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित छठ घाटों पर शुक्रवार से प्रारंभ होने वाले चार दिवसीय छठ महापर्व को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविन्द पाल ने स्वयं क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचकर साफ़-सफाई एवं श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं पेयजल की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इंजीनियर अरविन्द पाल ने कहा कि माताओं और बहनों की आस्था का प्रतीक छठ महापर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि जब उनकी माता जी ग्राम प्रधान थीं, तब उन्होंने छठ घाटों का निर्माण कराया था, और अब उसी जिम्मेदारी को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत बनकटी में कई नए छठ घाटों का निर्माण कराया गया है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी श्रद्धालुजन 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे छठ महापर्व में सम्मिलित होकर सूर्य उपासना के इस पावन पर्व को भव्यता प्रदान करें।

Check Also

बनकटी ब्लॉक परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बनकटी बस्ती( वकील अहमद सिद्दीकी ) बनकटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के निर्देशानुसार …