Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

अरविंद कुमार सिंह राज्य सभा विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के मीडिया सलाहकार नियुक्त

बस्ती । बस्ती के ग्राम गुंडा कुंवर की माटी के लाल विख्यात अन्वेषी पत्रकार एवं लेखक अरविंद कुमार सिंह की एक और उपलब्धि के लिए बस्ती जनपद बधाई देता है।
अरविंद कुमार सिंह को राज्य सभा में विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है।उनकी यह नियुक्ति राज्य सभा सचिवालय द्वारा की गई है।इस बात से जनपद के सभा मीडिया बंधु एवं जन प्रतिनिधि हर्षित हैं।अरविंद सिंह जी पूर्व में राज्य सभा टी वी में संसदीय मामलों के प्रमुख पद का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर जनपद को गौर्वान्वित कर चुके हैं।इनके द्वारा कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखी गई हैं,जिनमें भारतीय डाक सदियों का सफरनामा, डाक टिकटों में भारत दर्शन, अयोध्या–एक पत्रकार की डायरी एवं भारत में जल परिवहन प्रमुख हैं।राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने भारतीय डाक सदियों का सफरनामा का अनेक भाषाओं में प्रकाशन किया है।हिन्दी अकादमी दिल्ली द्वारा साहित्य सम्मान (पत्रकारिता), भारत सरकार का शिक्षा पुरस्कार, चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय कृषि पत्रकारिता पुरस्कार (2014) सहित अनेकों पुरस्कार प्राप्त कर जनपद को गौर्वान्वित किया है।

इनकी चिठ्ठियों की अनूठी दुनिया एन सी ई आर टी के आठवीं कक्षा के हिंदी पाठ्यक्रम वसंत भाग 3 में पढाई जाती है।
जनपद इन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई देता है।