Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

देवेन्द्र अध्यक्ष, नितेश महामंत्री बने

बस्ती । सवर्ण एवं निर्धन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों ने कटरा के निकट भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देवेन्द्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष और नितेश श्रीवास्तव को महामंत्री का दायित्व सौंपा है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि एस.सी.एस.टी. एक्ट के विरोध में एकजुट होने की जरूरत है। पार्टी इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राजेश कुमार श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह, आलोक मिश्र, नीतेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, फजील अहमद, डब्लू पाण्डेय, अमरनाथ सिंह आदि शामिल रहे।