Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

सवर्ण आर्मी अध्यक्ष का हुआ स्वागत

भानपुर/बस्ती: सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय का शनिवार को बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर फेरसम गांव में अंकेश पाण्डेय के अगुवाई में स्वागत किया गया। सवर्ण आर्मी अध्यक्ष सिद्धार्थनगर जनपद से एक कार्यक्रम में होकर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोदई गांव में एक कार्यक्रम में जा रहे थे। स्वागत उपरांत उन्होंने फेरसम गांव में बने भगवान परशुराम के मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने कहा कि अंकेश ने मंदिर बनाकर एकजुटता का प्रतीक दिया है।बताया कि उनका संगठन सवर्ण समाज को जगाने व अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही है। इस अवसर पर सवर्ण आर्मी उपाध्यक्ष ठाकुर शिवम सिंह, शुभम पाण्डेय, मनीष पाण्डेय , प्रिंस पाण्डेय, कृष्णा पाण्डेय, सतीश शुक्ला, तिलक राम यादव मौजूद रहे।