Breaking News

गौर व बभनान में आयोजित हुआ योग दिवस

बभनान। योग दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बस्ती जिले के गौर मंडल में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौर ब्लांक प्रांगण में संयोजक नितेश सिंह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व मुख्य अतिथि ब्लांक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला रहे। नगर पंचायत बभनान के नारायण वाटिका हाल में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके संयोजक राजेश नारायण अंगियार मंडल महामंत्री व मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेश कमलापुरी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, जीतू पटवा, शिशिर, संजय माहेश्वरी, राजेश कसौधन, शुभम कसौधन, विष्णु कसौधन, अमित कमलापुरी, रविन्द्र कसौधन, शंभु, राम बाबू, अनिल सोनी, सभासद अमीरुल्लाह, मंशाराम, सहित अन्य लोगों ने योगा किया।

Check Also

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कराया गया योगभ्यास

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में योग कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *