Sunday, June 2, 2024
पंचायत चुनाव 2022

माझा के दीयार मे बालू फाक रहे है नेता

दुबौलिया/बस्ती।विधानसभा का चुनाव अपने चरम पर है।सभी पार्टियो का प्रचार जोरो पर है।सभी नेता रात दिन एक कर दुबौलिया ब्लॉक दीयार मे बालू फाक रहे है।

सभी पार्टियों के वोटरो को अपने पाले मे लाने के कोई कर कसर नही छोड़ रहे है।हर तरह अपने पक्ष मे लाने का प्रयास कर रहे है।दुबौलिया विकास खंड का यह माझा क्षेत्र कप्तानगंज विधानसभा मे अहम भूमिका निभाता है।यह विकास खंड दो विधानसभा मे पडता है।कप्तानगंज व हर्रैया।यह दो विधानसभाओं के नेताओं का भाग्य तय करता है।

नामांकन का कार्य पूरा हो चुका है।सभी पार्टियां मतदाताओं को अपने पाले मे लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।बाजार-बाजार, गांव-गांव व घर घर जाकर तरह तरह के वादे कर वोटरो को अपनी ओर रिझाने का प्रयास कर रहे है।कप्तानगंज विधानसभा की बात करे तो तो यहां प्रमुख पार्टी भाजपा से सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल, बसपा से जहीर अहमद जिम्मी,सपा से कवींद्र चौधरी अतुल व काग्रेंस अम्बिका सिंह मैदान मे है।हालांकि कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से बारह प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है।यहाँ मौजूदा विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ल है।कप्तानगंज विधानसभा का दुबौलिया ब्लाक मे दर्जनों मजरे तटबंध के उसपार है।

जहाँ की सबसे बड़ी समस्या बाढ की है।यहां की जनता की करीब तीन माह बाढ का दंस हर साल झेलती है।जहाँ पर नेताओं का जमावड़ा आये दिन हो रहा है।