बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी पंकज सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आर०के० कंस्ट्रक्शन कम्पनी में लेन देन के विवाद को लेकर धमकी देने के मामले में दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
डीआईजी को दिये पत्र में पंकज सिंह ने कहा है वे गिट्टी, मोरंग व मिट्टी की सप्लाई का कार्य करते हैं, सन् 2023 से राजेश शुक्ला उर्फ बबलू पुत्र राजेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी गोबरहिया थाना पुरानी बस्ती से संबंध है, राजेश शुक्ला आर०के० कंस्ट्रक्शन नामक कम्पनी चलाते हैं। पंकज सिंह ने राजेश शुक्ला की कम्पनी में साझेदारी के तहत रुपए लगाए हैं, उसने अपनी पत्नी के अकाउण्ट से दो लाख रूपये और अपने अकाउण्ट से 25 हजार रुपया आर०के० कांस्ट्रक्शन के अकाउण्ट में 11 जून 2025 को काम शुरू करने के लिए भेजा। वह कम्पनी में 15 प्रतिशत बचत में रहता था, आर०के० कांस्ट्रक्शन के साथ मिलकर जो कार्य किए थे उसमें उसका कुल हिस्सा 8 लाख रूपया है जिसमें से राजेश शुक्ला धीरे-धीरे करके 1,50,000 के करीब में वापस कर दिये, परन्तु शेष 6 लाख 50 हजार रूपया बनता था उसे मांगने पर नहीं दिया। धोखे से 6,50,000- रूपये राजेश शुक्ला ने हड़प लिया। पैसा मांगने पर फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी भी दे रहे हैं और गलत बयान देकर रंगदारी मांगने का आरोप लग रहे हैं और उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। राजेश शुक्ला आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं जो जोर-जबरदस्ती, धोखेधड़ी से 6,50,000- रूपया राजेश ने शुक्ला हड़प लिया। पंकज सिंह ने दोषी के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर धन वापस कराये जाने और परिवार के सुरक्षा की मांग किया है।

Post Views: 21
BNT LIVE www.bntlive.com