Breaking News

श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज एवं एफ.एस.जी.डी. कॉन्वेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

बनकटी, बस्ती (वकील अहमद सिद्दीकी) श्री राम जानकी कन्या इंटर कॉलेज एवं एफ.एस.जी.डी. कॉन्वेंट स्कूल, बनकटी महादेवा में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बनकटी ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम का महत्व बताया तथा गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. आर.पी. शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदंबा शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, पिंकू सिंह, बब्लू सिंह, राधेश्याम अग्रहरी, देवी प्रसाद तिवारी, राम प्रीत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति सिंह राठौर एवं विद्यालय प्रबंध निदेशक रामायण सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।

Check Also

बनकटी ब्लॉक परिसर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

बनकटी बस्ती( वकील अहमद सिद्दीकी ) बनकटी ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी के निर्देशानुसार …