Breaking News

आरसीसी पब्लिक स्कूल में उल्लास के साथ मनाया गया दीपावली का पर्व

बस्ती। आरसीसी पब्लिक स्कूलमें दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली, बनाकर दीये सजाये।
दीपावली के उपलक्ष्य में कक्षा 9 से 12 तक के सभी हाउस के बच्चों के बीच रंगोली व मेकिंग प्रतियोगिता का आंयोजन किया गया। जिसमें ग्रीन हाउस के बच्चों ने प्रथम स्थान ब्लू हाउस के बच्चों ने द्वितीय स्थान तथा रेड एवं एलो हाउस के बच्चे तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसी क्रम में कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के बीच दीया मेंकिग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के बीच कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक शैलेष चौधरी ने छात्रों को दीपावली पर्व के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि
दिवाली का त्योहार हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है और हमें अपने भीतर की नकारात्मकता, अज्ञानता और बुराइयों को दूर कर सच्चाई और ज्ञान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। यह त्योहार समृद्धि और खुशियों के साथ-साथ उदारता, स्वच्छता और कृतज्ञता जैसे मूल्यों का भी महत्व सिखाता है।
विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढाया गया।
उप प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी व अन्य शिक्षकों ने रंगोली तथा कार्ड व दीये का अवलोकन किया। दीपावली की शुभकामना देते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजकुमार शुक्ला, सीएम त्रिपाठी, रश्मि सिह, प्रियंका चौधरी, शिवेंद्र पटेल, जेपी यादव, दीपक कुमार, शकीना बानों, केडी यादव, चंद्रभान चैधरी, अखिलेश यादव मौजूद रहे। समीक्षा, समृद्धि, संध्या, आयुषी, अदिति, सपना, शालू, निषा, काजल, खुशी यादव, श्रेया, आस्था सुभी, दिक्षा, सृष्टि, अंशिका, नमरा, मतषा, संध्या, अग्रिमा बच्चों ने भाग लिया।

Check Also

बसपा की ऐतिहासिक रैली से मिली संजीवनी- लवकुश पटेल

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा पूर्व प्रत्याशी लवकुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने लखनऊ …