बस्ती। विधानसभा बस्ती सदर के ग्राम सभा खजुरिया में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार शुक्ला के पूज्य बड़े भाई के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310 विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर से प्रबल दावेदार इंजीनियर अरविंद पाल ने सहभागिता की।
इस अवसर पर इंजीनियर अरविंद पाल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति एवं मोक्ष की कामना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा होना और उन्हें संबल प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
BNT LIVE www.bntlive.com