बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम के क्रमशः 38 एवं 37, कुल मिलाकर 75 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह के कर-कमलों द्वारा माँ शारदा एवं विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीया श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
तत्पश्चात विद्यालय की होनहार व प्रतिभावान छात्राओं द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की भावपूर्ण व मनमोहक वंदना की सजीव प्रस्तुति ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। प्रतिभागियों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से अपने विचार प्रस्तुत किये।
कक्षा 6 से 8 तक के विधार्थियों के हिंदी व अंग्रेजी के विषय निम्नलिखित थे:
जिसमें मुख्य रूप से साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान ,
सेना में महिलाओं की बढ़ती रुचि , बढ़ती जनसंख्या की दर घटती सुविधाएं , हताशा में आशा की किरण युवा , प्रतिभा पलायन एक विकट समस्या है।
कक्षा 9 से 12 तक के विधार्थियों के हिंदी विषय लोकतंत्र में चुनावों का महत्व ,
भारतीय समाज में नारी का स्थान , भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव , आंतरिक समस्याओं से जूझता भारत , साहित्य समाज का दर्पण अथवा श्री राम चरित मानस की प्रासंगिकता आदि विषय थे।
इन ज्वलंत विषयों पर प्रतिभागियों ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उन विचारों की अविरल धारा में सभी अभिभावक गण व दर्शक तालियां बजाते रहे।
स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने प्रेरक व ऊर्जावान विचारों से सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महात्मा गाँधी के प्रारंभिक जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी अभिव्यक्ति कला का परिमार्जन व परिवर्धन कर पूरे विश्व को अपना दीवाना बना दिया।
विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने, अपनी कला को विकसित करने तथा संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के उद्देश्य एवं जीवन में उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों में निम्नलिखित छात्र-छात्राएँ शामिल रहीं।
कक्षा 6A मृणालिका प्रथम, आराधना गुप्ता द्वितीय
कक्षा 6B आराध्या मिश्रा प्रथम, आरुषी सिंह द्वितीय,
कक्षा 7A सारांश प्रथम, अध्येता द्वितीय,
कक्षा 7B आर्यन प्रथम, अजय द्वितीय,कक्षा 8A शिवानी गुप्ता प्रथम, नामबा जेहरा रिजवी द्वितीय,कक्षा 8B अज़ीमा रहमान प्रथम, हिमांशी द्वितीय,कक्षा 9A रिफ़त मलिक प्रथम, शिखा द्वितीय,कक्षा 9B आस्था प्रथम, वैभवी द्वितीय,कक्षा 10A शुभी प्रथम,कक्षा 11th वैष्णवी प्रथम, शत्रुन द्वितीय रहे। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा 6A सैयद प्रथम,अविका द्वितीय,कक्षा 6B जान्हवी प्रथम, आरुष द्वितीय,कक्षा 7Aजान्हवी प्रथम, आरुष द्वितीय,कक्षा 7B पीहू चौधरी प्रथम, प्रिंस द्वितीय,कक्षा 8A मोब्सरा प्रथम, अनन्या चौधरी द्वितीय,कक्षा 8B प्रज्ञा प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय,कक्षा 9A अनन्या चौधरी प्रथम, आयुष त्रिपाठी द्वितीय कक्षा 9B अयाज़ मलिक प्रथम,वैभवी द्वितीय,
कक्षा 10A जान्हवी मिश्रा प्रथम,कक्षा 11th विज्ञान सौम्या प्रथम,मानविकी आराध्या द्वितीय रही।
समापन की घोषणा करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह ने प्रबंधक महोदय, निदेशिका महोदया, सभी प्रतिभागियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं, निर्णायक मंडल एवं समस्त शिक्षणेतर कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
BNT LIVE www.bntlive.com