Breaking News

 दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों द्वारा रामलीला मंचन

बस्ती। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित श्री रामलीला कार्यक्रम में दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती के बच्चों ने शानदार मंचन प्रस्तुत किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेघनाद वध और रावण वध जैसे प्रसंगों का बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मंचन कर सभी का मन मोह लिया।

बच्चों के अभिनय और संवाद अदायगी पर उपस्थित दर्शकों ने तालियाँ बजाकर उनकी भरपूर सराहना की। विशेष रूप से राम, रावण और मेघनाद की भूमिकाओं को खूब सराहा गया।

कार्यक्रम के आयोजक सनातन धर्म संस्था के पदाधिकारियों ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल त्रिपाठी को संस्था द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहयोग देने के लिए वेद प्रकाश सिंह, स्वाती सिंह, शिवेंद्र त्रिपाठी, अष्टभुजा मिश्रा, लक्की शुक्ला, अर्पिता पाठक सहित अन्य सभी शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य श्री गोपाल त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास — शैक्षिक, शारीरिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक — पर विशेष ध्यान देता है।”
उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Check Also

उमस भरी गर्मी में बच्चों की सेहत न करें नजरअंदाज, जानें जरूरी सावधानियां-डॉ. सरफराज खान

बस्ती (वकील अहमद सिद्दीकी) जनपद के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ एवं किलकारी हॉस्पिटल के प्रबंधक …