Monday, May 13, 2024
राजनैतिक

बरोदा उपचुनाव बीजेपी ही जीतेगी:-अनिल विज

चंडीगढ़|  इन्दु/नवीन बंसल (राजनीतिक संपादक) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बरौदा विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर कहा कि बरौदा चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है और हम सबको चित करके चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि बिलों पर किसानों का कोई विरोध नहीं है, ये विरोध केवल कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस जिन हथकंडो पर उतरी हुई है, उनके खेल को सभी समझ चुके हैं। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जगह-जगह पर जाकर उसी ट्रैक्टर को फूंक रही है जिस ट्रैक्टर की किसान पूजा करता है।
बरौदा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बरौदा में कभी भी विकास नहीं करवाया। आज चाहे बिहार, महाराष्ट्र हो या कोई अन्य प्रदेश आज नारों पर चुनाव नहीं लड़े जाते, अब चुनाव विकास के मुददों पर लडे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास 4 वर्ष से अधिक का समय पड़ा है और लोग विकास चाहते हैं और विकास केवल भाजपा कर सकती है और कोई भी पार्टी विकास नहीं कर सकती।
Like
Comment
Share

Comments