Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

कार्यकर्ताओं को सदैव साहस देते थे एस.आर.एस. यादव -महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद सदस्य एस.आर.एस. यादव का बीमारी के कारण लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों में शोक की लहर है। मंगलवार को सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि वे पार्टी की रीढ थे और कार्यकर्ताओं को सदैव साहस देते थे। उनका निधन समाजवादी विचारधारा की अपूर्णनीय क्षति है। वे सदैव याद किये जायेंगे।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक रामललित चौधरी, दूधराम, चन्द्रभूषण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव, अली अहमद, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी, सुरेन्द्र सिंह छोटे, वृजेश मिश्रा, चन्द्रिका यादव, जमील अहमद, मुरली पाण्डेय, महादेव यादव, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, अनिल निषाद, मो. सलीम, अरविन्द यादव, राजेन्द्र चौधरी, रामशंकर निराला, रन बहादुर यादव, सुमन सिंह, इन्द्रावती शुक्ला, अब्दुल मोईन, मो. जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, पिन्टू शुक्ल, राम सनेही यादव, मो. साहिर, रजनीश यादव प्रशान्त यादव, रियाज अहमद, प्रधान तूफानी, ओमशंकर यादव, मो. आमिष, मो. आमिर, युनुस, मो. हारिश, इकबाल अहमद, फूलचन्द्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर एस.आर.एस. यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।