Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

कौशल त्रिपाठी को कांग्रेस प्रदेश सचिव बनाये जाने पर प्रसन्नता

बस्ती । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणु गोपाल ने कौशल त्रिपाठी को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है। श्री त्रिपाठी ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरूआत किया और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव , युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदि पदों पर रहते हुये दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
पिछले दो दशक से कांग्रेस में विभिन्न पदों पर सक्रिय कौशल त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश सचिव बनाये जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, अनिरूद्ध त्रिपाठी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, राम जियावन, शीतला शुक्ल, प्रशान्त पाण्डेय, प्रेम शंकर द्विवेदी, बाबूराम सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, डा. वाहिद सिद्दीकी, रफीक अहमद, गुड्डू सोनकर, सुरेन्द्र मिश्र के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।