Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस के चार पदाधिकारियों की घोषणा पर प्रसन्नता

बस्ती । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणु गोपाल ने पूर्व विधायक राम जियावन को प्रोग्राम इम्पलीमेन्टेशन का सदस्य एवं देवेन्द्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बाबूराम सिंह को सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव घोषित किया है।
पूर्व विधायक राम जियावन, देवेन्द्र श्रीवास्तव, कौशल त्रिपाठी, बाबूराम सिंह को पदाधिकारी बनाये जाने पर पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, छोटेलाल तिवारी, अनिरूद्ध त्रिपठी, वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, डा. राम गोपाल सिंह, प्रेमशंकर द्विवेदी, गायत्री गुप्ता, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, विश्वनाथ चौधरी, रफीक खान, रामभवन शुक्ल, अनिल भारती, दीपेन्द्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव, लाबोनी सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी, विकास वर्मा, शेर मोहम्मद, देवी प्रसाद पाण्डेय, रामसजीवन चौधरी, आलोक तिवारी, अमर बहादुर शुक्ल, बच्चू लाल गुप्ता, अलीम अख्तर, सोमनाथ पाण्डेय, विवेक श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, इश्तिखार खान, कुमारी मीरा, जगदीश निषाद, रविन्द्र चौधरी, अर्जुन कन्नौजिया, कपिलदेव यादव, लालजीत पहलवान, राहुल चौधरी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।