Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

दबंगो द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण

बस्ती। बनकटी विकास खण्ड के कांची डड़वा गांव निवासी रामजी पुत्र रामबेलास ने उपजिलाधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र में गांव के दबंगों पर रास्ते का अतिक्रमण का आरोप लगाते हुये न्याय की गुहार लगाया है। रामजी का कहना है कि गाटा संख्या 35 अभिलेखों में रास्ता दर्ज है। रवीन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, रविन्द्र सिंह, पुत्रगण दलजीत सिंह ने बांस बल्ली बांधकर व गोबर की खाद रखकर उसके घर आने जाने का रास्ता अवरूद्ध कर दिया है।
खाली करने के लिये कहने पर फौजदारी पर आमादा हो जाते हैं। प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुये उप जिलाधिकारी ने अभिलेखों में रास्ता पाये जाने पर उसे खाली कराने का आदेश मुकामी पुलिस व राजस्व निरीक्षक को दिया है लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद आदेश अमल में नही लाया गया। प्रकरण में थानाध्यक्ष मुण्डेरवां ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुये कहा है कि अभिलेखों में सत्बघित गाटा यदि रास्ता दर्ज है तो वे आदेश का अमल होगा।